94 लीटर विदेशी शराब के साथ हुंडई कार पर सवार दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
94 लीटर विदेशी शराब के साथ हुंडई कार पर सवार दो तस्कर गिरफ्तार


अररिया, 23 नवम्बर(हि.स.)। मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार की अहले सुबह किशनगंज से आ रही एक हुंडई कार से 94.32 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज की तरफ से अररिया की ओर फोर लेन सड़क से जाने वाली है।सूचना पर एसआई शिवज्ञान कुमार और एएसआई सोनालाल के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा काकन टोल पलाजा के पास पहुंच कर किशनगंज की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया। जांच के क्रम में एक हुंडई वैन्यू कार आता दिखाई दिया। जांच दल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया,परन्तु गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। कार की तलाशी लेने पर अलग अलग दो ब्रांड के 94.320 लीटर विदेशी शराब का खेप बरामद किया गया।

मामले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने सहरसा जिला सौर बाजार शौर्या पूर्वी वार्ड संख्या 16 के दिलखुश कुमार पिता अरविन्द यादव और सौर बाजार के सिलेट गांव के शंकर कुमार पिता भूपेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया।

मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं वाहन चालक एवं अन्य के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story