विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 05 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुल्तान पोखर रजिस्ट्री ऑफिस के पास छापेमारी कर एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर सुल्तान पोखर वार्ड संख्या तीन का रहने वाला छोटू कुमार मंडल पिता गुरुदेव मंडल है।सुल्तान पोखर रजिस्ट्री ऑफिस के पास चंदन कुमार पिता स्व.राघव लाल दास के मकान में किराया का मकान में रहकर मकान मालिक के सहयोग से शराब का अवैध कारोबार का काम करता है,जिसकी सूचना थाना की गश्ती गाड़ी को मिली।

सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रजिस्ट्री ऑफिस के समीप चंदन कुमार पिता स्व. राघव लाल दास के घर के पास पहुंची तो पुलिस को देखते ही घर से एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे बलों के सहयोग से पकड़ा गया। जिसके बाद उसके भाड़े के रूम की तलाशी ली गई तो वहां सो अलग अलग ब्रांडों के विदेशी शराब की 20 बोतलें बरामद की गई।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने मामले में मकान मालिक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story