477 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 12 जून (हि.स.)। जिले के अमदाबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 477.51 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने शराब की खेप ला रहे एक पिकअप वैन को जब्त करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अमदाबाद थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप पर सवार दो व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर ब्लॉक रोड, अमदाबाद की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ ब्लॉक रोड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक पिकअप में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जब पिकअप की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

पकड़े गए दोनों तस्कर कटिहार जिले के ही नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी पहचान मोहन पासवान (उम्र 45 वर्ष, पिता- स्व. जगदीश पासवान, निवासी- तिनगछिया) और बबलू यादव (उम्र 45 वर्ष, पिता- डोमन यादव, निवासी- लालू नगर डहेरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कुल 477.51 लीटर विदेशी शराब और एक पिकअप (01) बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story