महलगांव थाना ने कार से 366.96 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now
महलगांव थाना ने कार से 366.96 लीटर विदेशी शराब किया बरामद


महलगांव थाना ने कार से 366.96 लीटर विदेशी शराब किया बरामद


अररिया 03 नवम्बर(हि.स.)। जिले की महलगांव थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से कुल 366.96 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी कार को भी जब्त कर लिया है।कार से शराब के साथ दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। मामले में पुलिस शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

बरामद शराब की बड़ी खेप और फर्जी नंबर प्लेट मिलने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि वाहन का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।जानकारी मंगलवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story