विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 03 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की बी समवाय डुबा टोला की विशेष गश्ती टीम ने शुक्रवार को 87 बोतल नेपाल से तस्करी कर ला रहे बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई आमगाछी के कुकुरवा गांव में सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक की।एसएसबी ने अलग अलग ब्रांडों के नेपाल निर्मित विदेशी शराब के साथ हीरो ग्लैमर बाइक संख्या बीआर38एस 1132 और एक मोबाइल फोन जब्त किया।

मामले में एसएसबी ने तस्कर सोनमणी गुदाम के वार्ड संख्या पांच कुकुरवा निवासी 22 वर्षीय तस्कर दिलखुश कुमार यादव पिता सत्यनारायण यादव को गिरफ्तार किया।

जो नेपाल से भारत शराब को बाइक पर लोड कर तस्करी कर ला रहा था।

आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जब्त शराब और तस्कर को सोनामनी गोदाम थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story