नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 107 लीटर विदेशी शराब एसएसबी ने किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 107 लीटर विदेशी शराब एसएसबी ने किया बरामद


अररिया 01 अक्टूबर(हि.स.)।

एसएसबी 56वीं वाहिनी की ई समवाय कुशमाहा की टीम ने अहले सुबह गश्ती के दौरान विभिन्न ब्रांडों के कुल 107.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।

गुप्त सूचना पर मुख्य आरक्षी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सीमा पर तैनात कुल छह जवानों का एक विशेष नाका दल ने सीमा स्तंभ संख्या 175 के पास यह सफलता हासिल की।

एसएसबी जवानों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से अपने सिर पर सामान लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। एसएसबी के जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरे और अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निकटता का फायदा उठाकर अपने सामान वहीं छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

तस्करों द्वारा मौके पर छोड़े गए पांच बोरों की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 107.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।जब्त की गई शराब को आगे की कानूनी एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु मद्य निषेध विभाग अररिया के सुपुर्द किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story