121 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,दो फरार,चार बाइक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
121 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,दो फरार,चार बाइक जब्त


अररिया 05 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने बुधवार दोपहर कोशिकापुर में कार्रवाई करते हुए 121.375 लीटर तस्करी के शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया,जबकि एसएसबी को देख दो तस्कर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे।चारों तस्कर मोटरसाइकिल पर लोड कर शराब को तस्करी कर नेपाल से भारत ला रहा था।

एसएसबी ने यह कार्रवाई कोशिकापुर गांव में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 187/1 के नजदीक भारत की ओर करीबन 50 मीटर की दूरी पर की।गिरफ्तार किए गए तस्करों में फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा गांव निवासी 19 वर्षीय कर्ण कुमार और दूसरा सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 20 वर्षीय कृष्णा कुमार है।जब्त किए गए शराब सहित चारों मोटरसाइकिल और गिरफ्तार दोनों तस्करों को को आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story