रानीगंज पुलिस ने स्कॉर्पियो में लदे 340 लीटर विदेशी शराब किया बरामद,एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रानीगंज पुलिस ने स्कॉर्पियो में लदे 340 लीटर विदेशी शराब किया बरामद,एक गिरफ्तार


अररिया 28 अप्रैल(हि.स.)। जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोशकापुर उत्तर पंचायत में छापेमारी कर करीब 340 लीटर विदेशी शराब बरामद की।पुलिस ने स्कॉर्पियो में रखे अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब का खेप पकड़ा।मामले में पुलिस ने कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या 6 निवासी चंदन साह पिता विद्यानंद साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले की जानकारी रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या 06 स्थित एक कामत पर शराब लदी गाड़ी आने वाली है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार,राकेश कुमार,अजय पासवान,शेख हसीना सहित शस्त्र बल के साथ जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति व एक स्कॉर्पियो वाहन लगी हुई है।

मौजूद व्यक्ति को पुलिस गिरफ्त में लेते हुए जब स्कॉर्पियो वाहन का तलाशी लिया गया तो तलाशी में भारी मात्रा में स्कॉर्पियो में विदेशी शराब पाया गया। अलग -अलग ब्रांड के कुल 340 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब लदी वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया, जिस बाबत रानीगंज थाना में कांड संख्या 123/26 मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story