बैरगाछी में विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ाया,दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बैरगाछी में विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ाया,दो गिरफ्तार


बैरगाछी में विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ाया,दो गिरफ्तार


अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)। जिले की बैरगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरगाछी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब से भरा एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा। मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले चालक और सह चालक को शराब तस्करी के आलोक में गिरफ्तार किया। ट्रक से अलग-अलग ब्रांड के 4451.4 लीटर विदेशी शराब का खेप बरामद किया गया।शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक डीसीएम ट्रक जो पीछे से नीले रंग के त्रिपाल से पैक है,उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बैरगाछी होकर अररिया की ओर जाने वाला है।सूचना पर बैरगाछी थाना पुलिस ओवरब्रिज अनच 327ई के पास वाहन चेकिंग करना शुरू किया। इसी क्रम में डीसीएम ट्रक संख्या बीआर 01 जीबी 7787 आता हुआ दिखाई दिया लेकिन पुलिस चेकिंग देखकर ट्रक का ड्राइवर गाड़ी को भगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। ट्रक के रुकने के बाद चालक और सह चालक ने भी भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से अलग अलग ब्रांडों के 4451.4 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के सुवधिया गांव के 20 वर्षीय मो.इरफान पिता लाल मोहम्मद और मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्र चौक वार्ड संख्या नौ के रहने वाले 19 वर्षीय रघुवीर पिता विनोद राम को गिरफ्तार किया।मामले में बैरगाछी थाना में कांड संख्या 140/26 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story