दवाई की आड़ में लाई जा रही 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
अररिया 21 सितम्बर(हि.स.)। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काकन टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों के चेकिंग के दौरान एक चार चक्का मालवाहक वाहन डब्लूबी11सी 2708 से अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप पकड़ा गया।तलाशी में गाड़ी से अंग्रेजी शराब के 250 कार्टन कुल 2160 लीटर शराब बरामद किए गए।
सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मामले में गाड़ी के चालक सुपौल निवासी रामप्रसाद साह को गिरफ्तार किया गया है।जिन्होंने पूछताछ में बताया कि यह खेप सिलीगुड़ी से दानापुर पटना ले जाई जा रही थी।गाड़ी में दवाई के नाम पर शराब अनलोड कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।सदर एसडीपीओ ने बताया कि शराब के खेप के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।
छापेमारी दल में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

