एक ट्रक विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
अररिया 25 मई(हि.स.)। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भेभरा चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमबंगाल के सिलीगुड़ी से चली ट्रक में विदेशी शराब का बड़ा खेप लेकर जाया जा रहा है सूचना पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में भेभरा चौक पर वाहनों का चेकिंग शुरू की गई। जिस क्रम में ट्रक संख्या बीआर 01 जीसी 8759 की तलाशी ली गई तो उसमें लदे भारी मात्रा में बीयर समेत विदेशी शराब बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने ट्रक चालक वैशाली जिला के सिमरवारा पातेपुर निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार पिता सुरेश राय को गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर जोकीहाट थाना में कांड संख्या 212/26 दिनांक 25.05.26 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
जानकारी सोमवार शाम एसपी जितेंद्र कुमार ने दी। छापेमारी टीम में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा, गृहरक्षक देवीलाल, मारूफ आलम और मो.युनुस शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

