मद्य निषेध विभाग की टीम ने मालवाहक मैजिक गाड़ी से 503 लीटर से अधिक विदेशी शराब का खेप पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
मद्य निषेध विभाग की टीम ने मालवाहक मैजिक गाड़ी से 503 लीटर से अधिक विदेशी शराब का खेप पकड़ा


अररिया 18 नवम्बर(हि.स.)। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना पर किशनगंज से अररिया जाने वाले सड़क मार्ग में सागर होटल के पास कार्रवाई करते हुए मालवाहक गाड़ी मैजिक पर लदे 503.640 लीटर अलग अलग ब्रांडों के विदेशी शराब का बड़ा खेप को जब्त किया।

मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया है।जानकारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने दी।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज की तरफ से पूर्णिया की ओर फोर लेन सड़क से जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध के एसआई शिवज्ञान कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। दल में एएसआई सोनालाल एवं मद्य निषेध सिपाही एवं गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।

गठित टीम द्वारा किशनगंज से अररिया की ओर जाने वाली फोर लेन सड़क पर सागर होटल के पास पहुंच कर किशनगंज की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंभ किया। जांच के क्रम में चारों ओर से बंद एक महिंद्रा मैजिक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया।

जांच दल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया, परन्तु गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन को रोकने के बाद चालक राजस्थान के चूरू जिला के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के सेहला गांव के रहने वाले पंकज कुमार पिता ओम प्रकाश भार्गव को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो वाहन से 503.640 लीटर विदेशी शराब का खेप बरामद हुआ।

जब्त विदेशी शराब पर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित है।मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं वाहन चालक एवं अन्य के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story