जोकीहाट पुलिस ने 99 लीटर विदेशी शराब के साथ ऑटो किया जब्त

WhatsApp Channel Join Now
जोकीहाट पुलिस ने 99 लीटर विदेशी शराब के साथ ऑटो किया जब्त


अररिया 10 सितम्बर(हि.स.)।

जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे एनएच 327ई पर गश्ती के क्रम में एक ऑटो पर लदे 99 लीटर विदेशी शराब जब्त किया।

गश्ती कर रही जोकीहाट थाना पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब तस्करी में शामिल ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने हाईस्कूल चौक के पास दूसरे ऑटो के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली। पुलिस ने कुल 99 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि फरार चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अनिल यादव के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story