यूथ क्लब के अध्यक्ष बने ललन कर्मकार और सचिव कालू हालदार,नई कमिटी का हुआ गठन

WhatsApp Channel Join Now
यूथ क्लब के अध्यक्ष बने ललन कर्मकार और सचिव कालू हालदार,नई कमिटी का हुआ गठन


अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)।फारबिसगंज बंगाली टोला यूथ क्लब की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर सोमवार को बैठक हुई,जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव समेत अन्य पदों के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

बैठक में क्लब के भविष्य,संगठन की मजबूती के साथ सामाजिक कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चिचा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

सर्वसम्मति से क्लब के अध्यक्ष पद पर ललन कर्मकार उर्फ मुन्ना,उपाध्यक्ष जयशंकर झा,सचिव कालू हालदार,उप सचिव दीपक कुमार गोपी,कोषाध्यक्ष शुभम कुमार,उप कोषाध्यक्ष अनुज कुमार के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लालू साह,पार्थो दास,विष्णु मित्रा,उत्तम राय, नाडू नंदी, झण्डू नंदी, देवोजित रॉय,सिद्धार्थ मित्रा और राजा का मनोनयन किया गया।

नई समिति का कार्यकाल एक वर्ष का है और क्लब के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कमिटी क्लब के कार्यों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

उल्लेखनीय हो कि यूथ क्लब के द्वारा सामाजिक कार्यों के साथ वर्षों से हरेक साल मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story