छात्राओं ने अवैध वसूली के खिलाफ किया हंगामा,लौटाए गए छात्राओं के पैसे

WhatsApp Channel Join Now
छात्राओं ने अवैध वसूली के खिलाफ किया हंगामा,लौटाए गए छात्राओं के पैसे


अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज जीरा देवी शीतल शाह महिला कॉलेज में शनिवार को छात्राओं ने जमकर बवाल किया l छात्राओं ने कॉलेज के ऊपर कॉलेज कर्मचारियों के द्वारा निशुल्क व्यवस्था में राशि लेकर किसी भी कार्य को करने का संगीन आरोप लगाया, जिसके बाद स्थानीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर छात्राओं के मांगों के समर्थन में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की,जिसके बाद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा मौखिक आदेश देकर सभी छात्राओं द्वारा वसूले गए रकम की वापसी कराई गई।

मामले की जानकारी के बाद जीरा देवी शीतल शाह महिला कॉलेज के प्रबंधन समिति के सदस्य रजत रंजन उर्फ राजू साह एवं ब्रजेश द्विवेदी,अमर मंडल मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराया और छात्राओं को परीक्षा कक्ष में भेजते हुए कॉलेज की आंतरिक परीक्षा में भाग लेने को प्रेरित किया।उनलोगों ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।जिस पर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्राओं को उनकी समस्याओं के निदान के लिए सकारात्मक प्रयास करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story