हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने फारबिसगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने फारबिसगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण


हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने फारबिसगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण


अररिया 18 अप्रैल(हि.स.)।

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार अपने दौरे के क्रम में शनिवार को फारबिसगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया।

अनुमंडल कार्यालय परिसर के बगल में चल रहे अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के भवन के साथ ही नए निर्मित भवन का भी जायजा लिया।उन्होंने वकीलों के वकालतखाना का जायजा लिया और वकीलों के द्वारा वकालतखाना को लेकर चिन्हित जमीन पर भवन निर्माण को लेकर मांग की। जिस पर उन्होंने कानून विभाग से पैसे आवंटन को लेकर जनप्रतिनिधियों से पहल करवाने का अनुरोध किया।उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लॉ डिपार्टमेंट से पैसों के आवंटन के बाद ही वकालत खान के लिए भवन का निर्माण संभव है।

निर्मित नए भवन का जायजा लेने के क्रम में उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड बाद में भी बनाया जा सकता है,लेकिन कोर्ट शुरू होना पहले जरूरी है और इसको लेकर वे सकारात्मक पहल करेंगे। उन्होंने एक से दो माह में नए भवन में कोर्ट शुरू होने की अपेक्षा जताई।

इससे पहले इंस्पेक्टिंग जज के व्यवहार न्यायालय पहुंचने पर उनका स्वागत सब जज दीपक कुमार,मुंसिफ जज सुमित कुमार,एसडीएम अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा,महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल,एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद,महासचिव सुरेश प्रसाद साह आदि ने बुके प्रदान कर किया।जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायालय कर्मचारी मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में फारबिसगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा, महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, महासचिव सुरेश प्रसाद साह, शिवानंद मेहता, सुमन मिश्रा, समीर कुमार, राहुल रंजन, संतोष दास, अनिल सिन्हा, राकेश देव, राकेश प्रसाद,मुस्तबीर अंसारी, तरुण कुमार सिन्हा, दयानंद मंडल, निशा कर्ण,नौशाबा प्रवीण ,रिंकी कुमारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story