प्रपत्र जमा करने के बावजूद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में नाम नहीं आने के खिलाफ कांग्रेस का धरना

WhatsApp Channel Join Now
प्रपत्र जमा करने के बावजूद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में नाम नहीं आने के खिलाफ कांग्रेस का धरना


अररिया 28 फरवरी(हि.स.)फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में कांग्रेस की ओर से शनिवार को कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रपत्र जमा करने के बावजूद अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में नाम नहीं आने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना के बाद पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त सह कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया।कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को एनसीपी सहित अन्य समाजिक संगठनों का भी समर्थन रहा।

धरना प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता बनने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित कागजातों के साथ प्रपत्र 18 भरने के बावजूद सैकड़ों मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है,जो एक बड़ा षड्यंत्र को बताता है।नेता द्वय ने बताया कि मतदाता बनने के लिए फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष चुनाव आयोग के निर्देशित कागजातों के साथ जमा प्रपत्र 18 आवेदनकर्ताओं में से एक का भी नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया।

फारबिसगंज प्रखंड सहित जिले के अन्य प्रखंडों के बीईओ कार्यालय में प्रथम चरण और द्वितीय चरण में स्थानीय योग्य स्नातकधारियों के द्वारा आवेदन किया गया था।जिसमें बड़ी संख्या में ऑफलाइन आवेदन करने वाले थे और ऑफलाइन आवेदनकर्ता में से किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना,बहुत बड़ी लापरवाही है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नगर परिषद और बीईओ कार्यालय में जमा किए गए फॉर्म आखिर कहां गए।एक तरफ चुनाव आयोग कहती है कि जो भी योग्य व्यक्ति मतदाता बनने के लिए आवेदन करते हैं तो उसे मतदाता बनने से वंचित नहीं किया जा सकता।दूसरी तरफ उनके अधिकारियों की लापरवाही और असंवेदनशीलता न केवल षडयंत्र बल्कि लापरवाह होने को भी दर्शाता है।प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच कर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ तत्काल चुनाव पर रोक लगाने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,कंचन विश्वास,दिलीप पासवान,एनसीपी के प्रदेश सचिव मनोज कुमार जायसवाल,प्रदीप कुमार कर्ण,टनटन गुप्ता,विनोद मंडल,ग़ालिब आजाद,शेख तालिब,नन्हे सम्राट,कुंदन जायसवाल,कामरान आलम,लुकमान अंसारी,बमबम झा,भूषण सिंह,सुमन मिश्रा,कुंदन सिंह,राजेश झा,आदेश कुमार पासवान,प्रकाश कुमार, सत्यम झा,सुमन झा,भोला झा,रूपेश झा, सितेश झा,ब्रह्मदेव झा,देव नयन,प्रकाश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story