सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर का रहा शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर का रहा शानदार प्रदर्शन


अररिया 14 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर का सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भैया बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञान संकाय में प्रखर प्रत्यूष ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सौरभ कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हर्ष रंजन को 86 प्रतिशत, लक्ष्मी कुमारी को 85 प्रतिशत, तेजस कुमार एवं शाश्वत नयन को 83-83 प्रतिशत, अंकित कुमार एवं रंजीता कुमारी को 80-80 प्रतिशत, जबकि अभिमन्यु कुमार एवं आदर्श कुमार को 78-78 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

वहीं वाणिज्य संकाय में सृष्टि कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अभिनव मिश्रा को 86 प्रतिशत तथा अंकित कुमार को 80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अनुशासित वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति बिहार के संरक्षक रामकुमार केसरी, प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, पूर्णिया विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता गणेश प्रसाद मौर्य, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के संरक्षक डॉ. विमलकान्त ठाकुर, अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता, सचिव डॉ. नेहा राज, सह सचिव राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह, आचार्य जगन्नाथ झा, लक्ष्मीकांत झा एवं श्री प्रसाद राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story