राजा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की उत्तीर्ण,समाज के लोगों ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
राजा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की उत्तीर्ण,समाज के लोगों ने दी बधाई


अररिया, 02 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 निवासी रीता देवी एवं दिलीप गुप्ता के पुत्र राजा गुप्ता ने वर्ष 2026 की सीए फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है।

राजा गुप्ता की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवारजनों के साथ-साथ समाज में भी हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाइयां वितरित की और बधाई दी।

राजा ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा फारबिसगंज स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल से 12वीं तक पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली से बीकॉम की पढ़ाई की और वहीं रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर यह सफलता हासिल की।

इस अवसर पर सीताराम भगत, भारत गुप्ता, नंदगोपाल जायसवाल, दीनाप्रसाद साह, अजातशत्रु अग्रवाल, अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, राजेश चैनवाला, अशोक साह एवं विभास गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने राजा गुप्ता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story