फारबिसगंज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने प्रकाश चंद्र विश्वास

फारबिसगंज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने प्रकाश चंद्र विश्वास
WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने प्रकाश चंद्र विश्वास






अररिया 11फरवरी(हि.स.)। फारबिसग॔ज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को मध्य विद्यालय करबला धत्ता के प्रांगण में हुआ। मौके पर कुर्साकांटा प्रखंड प्रधानाध्यापक अनुज कुमार दास चुनाव पदाधिकारी तथा रानीगंज प्रखंड के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। प्रकाश चंद्र विश्वास लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये। शेष सभी पदों पर नये लोगों का चयन हुआ।

फारबिसगंज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में प्रकाश चंद्र विश्वास,वरीय उपाध्यक्ष के तौर पर संजय कुमार सिन्हा एवं शिवराम यादव,उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सुबोध कुमार सिंह तथा अनिल कुमार वर्मा चुने गए।मौके पर नव चयनित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विश्वास ने कहा पूर्व की भांति शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहूँगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story