फारबिसगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि


अररिया 31 अक्टूबर(हि.स.)। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को फारबिसगंज के वार्ड संख्या 24 स्थित सरदार पटेल चौक पर एकता और अखंडता दिवस मनाया गया।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पटेल चौक के संयोजक शंकर प्रसाद साह ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि से सम्मानित किया था। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार मिला।

उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की एकता, राष्ट्रीय एकजुटता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story