फारबिसगंज नगर परिषद के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज नगर परिषद के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन


अररिया 21 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज नगर परिषद परिसर में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ सफाईकर्मियों ने बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज यूनियन के बैनरतले प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने किया।सफाईकर्मियों का प्रदर्शन कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से 20 अप्रैल 2026 को निर्गत पत्र संख्या 696 के विरुद्ध किया गया।जिसमें उन्होंने सफाईकर्मियों के आए दिन हड़ताल के लिए कतिपय सफाईकर्मियों के नेता को करार दिया।सफाईकर्मियों के विरोध प्रदर्शन को कई पार्षदों ने भी नैतिक समर्थन देते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दैनिक सफाईकर्मियों के सफाई से हटाए जाने के निर्णय का विरोध किया।

मौके पर मौजूद बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज यूनियन के फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने बताया कि पिछले 8 अप्रैल को यूनियन की ओर से बैठक कर पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद को मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन उस मांग पत्र पर किसी तरह का बिना विचार किए हाईकोर्ट के निर्णय के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से सफाईकर्मियों के हितों को बार बार अनदेखी की जा रही है।

दैनिक सफाईकर्मियों को काम से हटाकर एनजीओ के माध्यम से सफाई के कार्य करवाए जा रहे हैं।हाईकोर्ट के निर्णय के बावजूद अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे।उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत सुंदर भारत को लेकर सफाई पर जोर दिया जा रहा है।दूसरी ओर फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को ठेंगा दिखाया जा रहा है और शहर को गंदगी के आगोश में छोड़ रखा है।

मौके पर बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में सफाईकर्मी शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story