फारबिसगंज चेयरमैन का दावा बजट से फारबिसगंज शहर का होगा सर्वांगीण विकास,धरातल पर दिखेगा विकास का काम

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज चेयरमैन का दावा बजट से फारबिसगंज शहर का होगा सर्वांगीण विकास,धरातल पर दिखेगा विकास का काम


अररिया 30 मार्च(हि.स.)।फारबिसगंज नगर परिषद में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पेश किए गए बजट में दायरा बढ़ाया गया है।इस साल 2 अरब 52 करोड़ 53 लाख 57 हजार रूपये अनुमानित व्यय होने का बजट पारित हुआ है,जिसको लेकर नगर परिषद के मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि बजट से फारबिसगंज शहर का होगा सर्वांगीण विकास,धरातल पर विकास का काम दिखेगा।

मुख्य पार्षद वीणा देवी और उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने कहा कि लक्ष्य केवल बजट पास करना नहीं,बल्कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारना है। इस बार बजट का दायरा बढ़ाया गया है ताकि फारबिसगंज का सर्वांगीण विकास हो सके।

खास बात कि 2026-27 के बजट में अनुमानित आय की राशि 2 अरब 66 करोड़ 98 लाख 99 हजार रुपये है। जबकि अनुमानित व्यय की राशि 2 अरब 52 करोड़ 53 लाख 57हजार का प्रावधान किया गया है।

मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने नगर में विकास और जनसुविधाओं को व्यापक बनाने वाला बजट है।समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिकता दिया गया है और आगामी वित्तीय वर्ष में शहर विकास के नए आयाम देखने को मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story