आगजनी के पीड़ित दुकानदारों से विधायक ने भेंट कर की आर्थिक मदद

WhatsApp Channel Join Now
आगजनी के पीड़ित दुकानदारों से विधायक ने भेंट कर की आर्थिक मदद


अररिया 09 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड के सामने बीती रात भीषण अगलगी की घटना में चार दुकानें जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं तीन अन्य दुकानों को आगजनी के कारण आंशिक क्षति उठानी पड़ी।आगजनी की घटना में दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना के बाद स्थानीय विधायक मनोज कुमार विश्वास सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हादसे पर दुख जताया और अपनी ओर से आर्थिक मदद की।उन्होंने कहा कि दुख के इस वेला में पीड़ित दुकानदारों और पीड़ित परिवार वालों के साथ हैं।

उन्होंने बताया कि आगजनी की जानकारी उन्हें ज्योंही मिली,उन्होंने तत्क्षण ही देर रात को संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा तथा तथा प्रभावित दुकानदारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अगलगी से हुई क्षति का शीघ्र आकलन कर पीड़ित दुकानदारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story