फारबिसगंज विधायक ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छठ की तैयारी का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज विधायक ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छठ की तैयारी का लिया जायजा


अररिया 14 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न घाटों का शनिवार को विधायक मनोज विश्वास ने निरीक्षण किया और छठ को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के अम्हारा, मझुआ, चौरा परवाहा, भागकोहलिया, कोठीहाट,भदेश्वर घाट,मीरगंज,जोगबनी सहित विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छठव्रतियों की सुविधा को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि छठ महापर्व के अवसर पर सभी घाटों पर सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित हो।रोशनी के साथ छठव्रती महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रुम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776991 Articles

Share this story