विधायक ने की सीएम से बाढ़ से निजात के साथ मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट निर्माण की मांग

WhatsApp Channel Join Now
विधायक ने की सीएम से बाढ़ से निजात के साथ मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट निर्माण की मांग


विधायक ने की सीएम से बाढ़ से निजात के साथ मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट निर्माण की मांग


अररिया 07 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज के डाक हरिपुर में सहयोग शिविर में पधारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फारबिसगंज कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने बाढ़ और सुखाड़ के कारण प्रभावित हो रहे जनजीवन को लेकर बाढ़ से निजात दिलाने की मांग की।साथ ही विधायक ने फारबिसगंज में मेडिकल कॉलेज के स्थापना के साथ एयरपोर्ट निर्माण की मांग की।इससे पहले विधायक ने पौधा एवं शॉल भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

अपने संबोधन के दौरान विधायक मनोज विश्वास ने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विधायक ने विशेष रूप से बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थायी समस्या के समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मेडिकल महाविद्यालय एवं एयरपोर्ट की स्थापना तथा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को सीएम के समक्ष रखा।

विधायक ने हलहलिया स्थित मांस फैक्ट्री के कारण आम जनजीवन पर पड़ रहे प्रभाव और बढ़ते प्रदूषण को लेकर विधायक से मांस फ़ैक्ट्री को जनहित में बंद करने की मांग की।

विधायक द्वारा उठाए गए मांग पर सीएम सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर 15 जुलाई को सूबे के 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सुदृढ़ करने की घोषणा की।साथ ही मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए मांस फैक्ट्री को बंद करने की मांग पर जिलाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट करने की बात कही और कहा कि अगर गड़बड़ी मिलती है तो फैक्ट्री के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story