श्याम के जयकारों से गुंजित हुआ नगर,निकली शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
श्याम के जयकारों से गुंजित हुआ नगर,निकली शोभायात्रा


अररिया 27 फरवरी(हि.स.)।फारबिसगंज में श्री श्याम भक्त मंडल के तृतीय वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को निशांत शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने शिरकत की।शोभायात्रा में बाबा के दरबार की मनमोहक झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा।शोभायात्रा मां भगवती वैष्णो देवी मंदिर सुल्तान पोखर से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक, छुआपट्टी आरबी लेन, सदर रोड स्टेशन चौक होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अर्थात श्याम बाबा के मंदिर में जाकर समाप्त हुआ।शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा श्याम बाबा की जयकारे के साथ अबीर गुलाल से रंगोत्सव मनाते हुए दिखे।विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को चॉकलेट, पानी एवं फ्रूटी आदि पेय पदार्थ का वितरण कर सेवा की गई।

शोभायात्रा में यजमान अमित अग्रवाल,पंडित अभिषेक दुबे,अनिल दुबे,मुख्य पार्षद वीणा देवी के साथ श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष विवेक सिखवाल ,सचिव पवन मिश्रा, कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ,अरुण गुप्ता, चांदनी सिंह ,अमर डबरीवाला, अमित फोगला, श्याम गुप्ता, हरीश अरोड़ा,पार्षद बुलबुल यादव ,नम्रता सिंह, अरुणा देवी, सुशीला देवी ,नंदिनी ,लक्ष्मी रंजन, प्रीति, पुष्पा चौहान,मनोज सोनी,पवन शर्मा , राजू पांडिया,श्याम महेश्वरी प्रमोद सिखवाल,विक्रम सिंह, निशा देवी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story