रिंकी सिंह ने दाखिल नामांकन पर्चा लिया वापस,उप मुख्य पार्षद के दौड़ में सात अभ्यर्थी

रिंकी सिंह ने दाखिल नामांकन पर्चा लिया वापस,उप मुख्य पार्षद के दौड़ में सात अभ्यर्थी


रिंकी सिंह ने दाखिल नामांकन पर्चा लिया वापस,उप मुख्य पार्षद के दौड़ में सात अभ्यर्थी


रिंकी सिंह ने दाखिल नामांकन पर्चा लिया वापस,उप मुख्य पार्षद के दौड़ में सात अभ्यर्थी


अररिया 22सितम्बर (हि.स.)।

फारबिसगंज नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन,संवीक्षा उपरांत नाम वापसी के दिन उप मुख्य पार्षद रिंकी सिंह पति रजत कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया।जिसके बाद फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पार्षद पद के लिए आठ और मुख्य पार्षद पद के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं।रिंकी सिंह के अलावे फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 से पार्षद पद के उम्मीदवार मो.वसीम अकरम ने भी अपने पिता इस्लाम के समर्थन में अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है।

वार्ड संख्या 14 से भास्कर सिंह के नामांकन पर्चा संवीक्षा के दौरान खारिज होने के बाद केवल दो प्रत्याशी मैदान में रह गये थे।जिसमें से एक प्रत्याशी इस्लाम दूसरे प्रत्याशी मो.वसीम अकरम के पिता हैं।दोनों पिता पुत्र में से एक के नाम वापसी के कयास पहले से लगाये जा रहे थे।इस्लाम वार्ड संख्या 14 के निवर्तमान पार्षद भी हैं।

इधर नाम वापसी के बाद प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो गया है।हालांकि अभी चुनाव चिह्न का आवंटन नहीं हुआ है।बावजूद इसके जनसम्पर्क के साथ प्रत्याशी और उसके समर्थक सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में लगातार प्रचार प्रसार में लगे हैं।फारबिसगंज से मुख्य पार्षद के उम्मीदवारों में निवर्तमान मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,जुली कुमारी,निक्की निरंजन,नुसरत,बीना देवी,मधु देवी,मुन्नी खातून और सुनीता जैन कुल आठ प्रत्याशी हैं।जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर सात प्रत्याशियों में अंशु देवी जायसवाल,नसरीन सुल्ताना,नूतन भारती,प्रतिभा कुमारी,लक्ष्मी रंजन,शांता अग्रवाल,साबरा हसन हैं।इन उम्मीदवारों की ओर से वोट के लिए लोगों से सम्पर्क तेज कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story