फारबिसगंज सिविल सोसाइटी का हुआ पुनर्गठन

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज सिविल सोसाइटी का हुआ पुनर्गठन


अररिया 22 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज सिविल सोसाइटी की कोर कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में आगामी नए सत्र के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।

मांगीलाल गोलछा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेल समस्याओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के तहत एमपी के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमिटी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में भेंटकर सीमांचल और कोशी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान की मांग रखेंगे।

छह सदस्यीय कमिटी में समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा,सचिव विनोद सरावगी, प्रशासनिक सचिव राकेश रोशन,प्रवक्ता पवन मिश्रा,पंकज रंजीत तथा आदर्श गोयल को चुना गया।

बैठक में आगामी सत्र 01 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया।

जहां अध्यक्ष पद के लिए मांगीलाल गोलछा,सचिव के रूप में विनोद सरावगी,संरक्षक के रूप में बच्छराज राखेचा एवं अजातशत्रु अग्रवाल,प्रवक्ता के रूप में पवन मिश्रा एवं प्रशासनिक सचिव के रूप में राकेश रोशन पूर्ववत अपने पद पर रहे।वहीं अभिषेक नीरज और पंकज रंजीत को उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव आदर्श गोयल, कोषाध्यक्ष सीए निशांत गोयल, संगठन सचिव सीए नितेश अग्रवाल, पीआरओ राशिद जुनैद, मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी ई. आयुष अग्रवाल चुने गए तथा विधि प्रकोष्ठ के लिए दिनेश भगत एवं महिला प्रकोष्ठ के लिए बबीता भगत, अंजु गोयल एवं रजनी जायसवाल को मनोनीत किया गया।

वहीं 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई। जिसमें मोतीलाल शर्मा, रमेश सिंह, महेंद्र वेद,विजय प्रकाश, तमाल सेन, अवधेश कुमार साह, तेजेंद्र सिंह उर्फ काके, उज्जवल चौधरी, चंदन भगत, घनश्याम अग्रवाल, राजकुमार लड्ढा, सुशील घोषल, विशाल गोलछा, मोती खान, भाष्कर महनोत, पुनम पांडिया, संजय कुमार डब्लू , सीताराम भगत, नितेश धनावत,कुणाल केड़िया, गुड्डू अली तथा अभिषेक दुगड को सदस्य मनोनीत किया गया है।

समिति के प्रवक्ता पवन मिश्रा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित के रूप में 15 सदस्य भी बनाए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story