केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव पद पर फिर से मनोज भारती की जीत

WhatsApp Channel Join Now
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव पद पर फिर से मनोज भारती की जीत


अररिया 15 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव पद पर फिर से मनोज भारती के निर्वाचन ने संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को साबित किया। जीत के बाद उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े 668 दवा व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया।

बुधवार को मनोज कुमार भारती ने कहा कि वे आने वाले समय में दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा, बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने और दवा दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एसोसिएशन को और अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा।

उन्होंने भविष्य की योजनाओं में दवा व्यवसायियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सरकारी नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशालाएं, और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए नई पहल शुरू करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा,सचिव राकेश रौशन, जुट डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्छराज राखेचा, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास, मुख्य पार्षद वीणा देवी सहित अन्य ने उन्हें जीत की बधाई दी और उनके नेतृत्व में बेहतर कार्यों की उम्मीद जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story