सुगौली के बाढ़ विस्थापितों ने किया वोट बहिष्कार का निर्णय

सुगौली के बाढ़ विस्थापितों ने किया वोट बहिष्कार का निर्णय
WhatsApp Channel Join Now
सुगौली के बाढ़ विस्थापितों ने किया वोट बहिष्कार का निर्णय


सुगौली के बाढ़ विस्थापितों ने किया वोट बहिष्कार का निर्णय


-बाढ़ विस्थापित टूटे बांध पर झुग्गी बना कर रहने को मजबूर

पूर्वी चंपारण,15 मई(हि.स.)। जिले के सुगौली प्रखंड के उतरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव के सिकरहना नदी के बाढ से विस्थापित लोगो ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस गांव के लोग रिंग बांध के ध्वस्त होने के बाद विस्थापित है और उन्हे कोई मकान नही मिलने के बाद आक्रोशित है।

विस्थापितो ने बताया कि बांध पर डेरा डाल कर हम लोग कई सालो से बरसात और तेज धूप झेलने को विवश है। हम सब आगामी माॅनसून मे आने वाले बाढ़ के प्रभाव को लेकर भी डरे और सहमे है।

पीड़ितो ने बताया कि नदी में आयी बाढ़ के कटाव से दर्जनों परिवार बेघर हो गये हैं। कई परिवार बांध पर झुगी झोपड़ी बना कर गुजर कर रहे है।जब भी चुनाव आता है तब अधिकारी और जन-प्रतिनिधियों कोरा आश्वासन देकर चले जाते है लेकिन उन्हे यह देखने की फुर्सत नही कि बिगत कई वर्षों में आयी बाढ़ की विभीषका दर्जनों परिवारों का आशियाना नदी के आगोश में समा गया लेकिन इन परिवारो को केवल आश्वासन के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। विस्थापित परिवार आशियाना उजड़ने के बाद किसी तरह अपनी दुख भरी जिंदगी को काटने को विवश है।

पीड़ितों ने बताया कि विस्थापित हुए 41 परिवारों की सूची अंचल कार्यालय के द्वारा बनाई गई थी।सूची बनाने में भी पारदर्शिता नही बरती गई।ग्रामीणों ने बताया कि जमीन और घर दिलाने के नाम पर यहां के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया गया।पंचायत के मुखिया मैनेजर सहनी ने कहा कि कई बार अधिकारियों से कहा गया। लेकिन अब तक कुछ नही हुआ। स्थानीय अधिकारियों के द्वारा इस समस्या को दूर करने की बात कही गई है।लिहाजा इन विस्थापित परिवारो ने वोट वहिष्कार का निर्णय लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story