फारबिसगंज में फ्लैग मार्च,पूजा पंडालों में सादे लिबास में होगी पुलिस अधिकारियों की तैनाती

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में फ्लैग मार्च,पूजा पंडालों में सादे लिबास में होगी पुलिस अधिकारियों की तैनाती


अररिया 12 अक्टूबर(हि.स.)।

दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण और सुरक्षा को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से आज संध्या शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने किया। टीम शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों से गुजरी। दुर्गा पूजा पंडालों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। आने-जाने के रास्तों की जांच की। भीड़ प्रबंधन का आकलन किया। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार बल के साथ मौजूद रहे।

मौके पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पंडालों के अलावा शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर फोर्स, मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। शहर के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है। पूजा के वक्त श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। आवागमन सुगम रहे।वहीं एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने कहा कि पूजा को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। चिन्हित स्थलों पर तैनाती होगी। पूजा पंडालों में भी बल लगाए जाएंगे। सादे लिवास में पुलिस भी तैनात की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story