छपरा जंक्शन पर पांच शराब तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन पर पांच शराब तस्कर गिरफ्तार


छपरा जंक्शन पर पांच शराब तस्कर गिरफ्तार


सारण, 22 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर बिहार में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में छपरा जंक्शन पर सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है। रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी, जीआरपी और टास्क टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों से कुल 1,113 बोतल लावारिस और तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

विशेष अभियान के दौरान कुल 185 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है जिसकी अनुमानित बाजार कीमत एक लाख चौरानवे हजार सत्तर रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी छपरा द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story