जीविका कैडरों का संचार तकनीक विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीविका कैडरों का संचार तकनीक विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित


सहरसा, 04 जुलाई (हि.स.)।

जिले के सभी प्रखंडों से आए जीविका कैडरों का संचार तकनीक एवं वीडियो निर्माण विषय पर आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण स्थानीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र सुलिन्दाबाद में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सफलता की कहानियों का लेखन, मोबाइल से वीडियो शूटिंग, इंटरव्यू, स्टोरीबोर्ड एवं वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण सुधा दास, प्रबंधक (संचार) द्वारा प्रदान किया गया ।

समापन अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें जीविका की प्रेरक कहानियों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया ।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story