अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार


भागलपुर, 23 मई (हि.स.)। जिले के लैलख रेलवे स्टेशन के समीप आराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना पांच अपराधियों को जीआरपी ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी लूट की योजना को अंजाम देने के लिए एक जगह जमा हुए थे। यह गिरफ्तारी शनिवार तड़के की गई।

भागलपुर जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि लैलख गिरोह के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और इसके बाद लैलख रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गयी।

कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, कई कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किये हैं।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी कई दिनों से घेराबंदी कर रही थी, लेकिन अपराधी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story