शराब के साथ दो कारोबारी समेत पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शराब के साथ दो कारोबारी समेत पांच गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,19 मार्च (हि.स.)। पीपराकोठी थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी कर थाना क्षेत्र के चकरधे गांव से 10 लीटर देसी चुलाई शराब तथा एक बाइक के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 10 लीटर देशी चुलाई शराब, एक बजाज सीटी 100 बाइक को बरामद किया है। वही अन्य मामलों में तीन वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शराब के मामले में चकरधे निवासी हरिमोहन सहनी के पुत्र अरविंद सहनी एवं रामगिरी सहनी के पुत्र धनेश्वर सहनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य वारंटी में चांद सरिया निवासी शिवनाथ सहनी, बलथरवा निवासी रामबाबू राय, एवं रतनपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी दल का नेतृत्व थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह कर रहे थे, जिनके साथ एसआई धनंजय कुमार, पीएसआई स्मिता राजश्री, ज्योति महतो, पंकज कुमार, राजकुमार, सुदीश कुमार,दीपक कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story