आईआईपी के पहली वर्षगांठ पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित
Apr 15, 2026, 17:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सहरसा, 15 अप्रैल (हि.स.)।
स्थानीय जिला परिषद परिसर स्थित रैंबो रिसोर्ट में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनायी गयी।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से टुनटुन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष इंडियन इंक्लूसिव पार्टी एवं डॉ धनोज कुमार प्रदेश प्रवक्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने किया। विशेष तौर पर अमित कुमार सौर बाजार नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि एवं रिभा शर्मा जिला महिला अध्यक्षा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी शामिल हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

