बीच सड़क पर नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाड़ी में लगी आग
अररिया, 13 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज नगर परिषद की कचरा उठाव करने वाली ट्रक अपशिष्ट संग्रहण वाहन में सोमवार को अचानक एनएच 27 फोरलेन सड़क पर आग लग गई। जिससे सड़क और थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
नगर परिषद क्षेत्र से कूड़ा कचरा का उठाव कर शहर से बाहर डंपिंग के लिए चालक गाड़ी को लेकर जा रहा था।उसी दौरान आबिद बाबू के पेट्रोल पंप के आगे रामपुर ओवरब्रिज पर कूड़ा ढोने वाला अपशिष्ट संग्रहण वाहन में तेजी से धुआं उठता दिखा।जिसके बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी का पीछा कर वाहन को रुकवाया और फिर अन्दर बैठे चालक तेजी में उतरकर अपनी जान बचाई।
कूड़ा उठाव ट्रक में आग कैसी लगी,सही पता नहीं चल पाया। लेकिन मौजूद लोगों ने आशा व्यक्त किया कि गाड़ी के इंजन में ही शॉर्ट सर्किट से आग लग गई हो।हादसे में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

