गैस सिलेंडर से लगी आग,हजारों की संपत्ति जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
गैस सिलेंडर से लगी आग,हजारों की संपत्ति जलकर राख


गैस सिलेंडर से लगी आग,हजारों की संपत्ति जलकर राख


नवादा, 12 जुलाई (हि.स.)।

जिले के कौआकोल बाजार स्थित कोऑपरेटिव बैंक के समीप भोला साव के घर में रविवार को गैस सिलेंडर से जुड़े चूल्हे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे किचन में रखा फ्रीज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

घर मे रखे लाखो की सम्पति जल गई।आग बुझाने के दौरान भोला साव के पुत्र जितेन्द्र कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण आयुष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता,तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story