कपड़े के गोदाम में लगी आग, 50 हजार का गर्म कपड़ा जलकर राख,टला बड़ा हादसा

WhatsApp Channel Join Now
कपड़े के गोदाम में लगी आग, 50 हजार का गर्म कपड़ा जलकर राख,टला बड़ा हादसा


अररिया 25 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के फुलवरिया हाट स्थित एक कपड़े के गोदाम में बुधवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा करीब पचास हजार रुपये मूल्य के गर्म कपड़े जलकर राख हो गए।स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वहीं इस आगजनी में एक बड़ा हादसा टल गया।दरअसल फुलवरिया हाट में काफी दुकानें हैं और सघन घने क्षेत्र में फैला है।

पीड़ित दुकानदार मो. जाहिद ने बताया कि आगजनी से करीबन 50 हजार रुपये मूल्य के गर्म कपड़े जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि यदि गोदाम के समीप कचरे का ढेर नहीं होता, तो शायद आज उन्हें इस नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार,प्रथम दृष्टि में आग लगने की वजह गोदाम के समीप कचरे के ढेर में किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग कारण है।

आशंका है कि कचडे़ से उठी आग की लपटें पास स्थित कपड़े के गोदाम तक पहुंच गईं, जिसके बाद गोदाम में आग लग गई।स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का त्वरित प्रयास नहीं किया जाता तो काफी नुकसान होता।

आगजनी की घटना ने फुलवरिया हाट की सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाट की सड़कें पहले से ही काफी संकरी हो चुकी हैं और अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आगजनी जैसी आपातकालीन घटना के दौरान अग्निशमन वाहन का पहुंचना भी बड़ी चुनौती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story