कुसियारगांव में चलती हाइवा गाड़ी में लगी आग,अफरातफरी के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

WhatsApp Channel Join Now
कुसियारगांव में चलती हाइवा गाड़ी में लगी आग,अफरातफरी के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू


अररिया 11 मई(हि.स.)। अररिया पूर्णिया एनएच 27 मुख्य सड़क मार्ग में सोमवार को अचानक चलती हाइवा ट्रक में आग लग गई।ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग को देखकर पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने हाइवा ट्रक के चालक को जानकारी दी,जिसके बाद वह गाड़ी से नीचे उतरा और नगर थाना पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां पहुंचकर हाइवा ट्रक में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ उमड़ी रही।लगी आग में हाइवा ट्रक के टायर सहित कई कलपुर्जे जल गए,जिसमें लाखों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।हाइवा ट्रक कंस्ट्रक्शन कंपनी की बताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story