रामपुर दक्षिण में शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग,लाखों का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
रामपुर दक्षिण में शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग,लाखों का नुकसान


अररिया 04 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण वार्ड नंबर 3 ओवरब्रिज नहर के निकट रोशनी जनरल स्टोर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जिससे दुकान में रखे लाखों रूपये मूल्य के समान सहित नगद राशि जलकर राख हो गया।

आगजनी से करीबन चार लाख रूपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान का सारा सामान आगजनी में जलकर राख हो गया।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान में करीबन 72 हजार रूपये नगद राशि थी,वह भी आग के भेंट चढ़ गया।

आग पर स्थानीय लोगों के प्रयास से बमुश्किल काबू पाया गया। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों से समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग की ताकि वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story