डीईओ कार्यालय में शॉट सर्किट से लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
डीईओ कार्यालय में शॉट सर्किट से लगी आग


सहरसा, 09 जून (हि.स.)। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के तीन मंजिलें पर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार की सुबह आग लगने से लाखों रूपये के समान व फर्नीचर की क्षति हुई है। आग शॉट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है।

डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि आग सुबह साढ़े आठ बजे लगी।आग लगने से उठ रहे धूंआ को कार्यालय के गार्ड ने देखा एवं उन्हें सूचना दी।उन्होंने कहा कि तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग कल दी। साथ ही मौके पर कई कार्यालय कर्मी भी पहुंचकर कार्यालय के अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।त बतक अग्निशमन कर्मी भी पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग से लगभग पांच लाख का विभिन्न फर्नीचर, एलसीडी, तीन एसी जल गया।

उन्होंने कहा कि किसी तरह का विभागीय फाईल व कागजात नहीं जला है।अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्यामसुंदर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलती हैं दो बड़ी अग्निशमन वाहन मौके पर भेजा गया। घंटों मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बगल के असैनिक कार्यालय, वीसी कक्ष, ई शिक्षा कार्यालय को पूरी तरह बचा लिया गया।

उन्होंने कहा कि सॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गयी है। आग लगने के समय कार्यालय बंद रहने से जान माल की क्षति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ढ़ाई लाख से अधिक के विभिन्न फर्नीचर सहित तीन एसी, एलसीडी जलने की बात कही गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story