बिहार के नवादा में बच्चो की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों पर जुर्माना
नवादा, 05 मई (हि.स.)।जिले में मंगलवार को स्कूल वाहनों की जांच कर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया है। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, फिटनेस नहीं होना, इंश्योरेंस नहीं होना, प्रदूषण प्रमाणपत्र गायब होना और परमिट शर्तों के उल्लंघन जैसे मामले सामने आए।
राजश्री कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल, अकौना की बस बीआर 52 पी-0539 पर ओवर पैसेंजर और परमिट उल्लंघन में 15,300 का जुर्माना लगाया गया। माउंट मिराडे किड्स स्कूल, नवादा की बस बीआर 27 बी-0354 पर ओवरलोडिंग और परमिट गड़बड़ी में 10,800 का चालान काटा गया। आवासीय शिशु ज्ञान निकेतन, नवादा की बस बीआर 27 ई-2883 पर ओवर पैसेंजर मामले में 2,000 का फाइन किया गया।
इसी तरह गुरु द्रोणाचार्य पचिलक स्कूल की बस बीआर 27पी-1903 पर अतिरिक्त सवारी बैठाने के आरोप में 2,000 का जुर्माना लगाया गया। चंद्रा ओपन माइंड स्कूल की बस बीआर 27पी-1202 पर फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 9,000 का चालान हुआ। वहीं रेजिडेंशियल जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल की बस बीआर 27सी-2385 पर फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण और ओवरलोडिंग के मामले में 9,800 का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

