आगामी फिल्म को लेकर सीए सुरेश झा ने महादेव जायसवाल से की मुलाकात
दरभंगा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अपनी आगामी फिल्म के सिलसिले में फिल्म निर्माता सीए सुरेश झा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता महादेव जायसवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सीए सुरेश झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए महादेव जायसवाल का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। इतिहास के पन्नों में उनका योगदान स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि श्री जायसवाल से मुलाकात के दौरान इतिहास की विभिन्न घटनाओं की जानकारी मिली। उनके एक-एक वाक्य से प्रेरणा मिली और बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान सीए सुरेश झा ने मिथिला की परंपरा के अनुसार महादेव जायसवाल को पाग और चादर देकर सम्मानित किया। मौके पर उनके पुत्र मनीष जायसवाल भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

