उर्वरक विक्रेताओं के समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

WhatsApp Channel Join Now
उर्वरक विक्रेताओं के समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न


नवादा, 15 सितंबर (हि.स.)।नवादा जिले के सोखोदेवरा जेपी आश्रम परिसर स्थित राजेंद्र भवन में मंगलवार को उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं को केवल विक्रेता की भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें कृषि तकनीकी सलाहकार के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन के महत्व को समझने तथा इसे खेत स्तर पर लागू करने के लिए प्रेरित किया।

कोर्स संचालक डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि उर्वरक विक्रेता किसानों के सबसे पहले संपर्क बिंदु होते हैं। ऐसे में उनका तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। प्रसार वैज्ञानिक अंगद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में नालंदा, नवादा, गया, शेखपुरा, जमुई, अररिया और पूर्णिया सहित विभिन्न जिलों के कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. जयवंत कुमार सिंह, रजत रंजन, फार्म प्रबंधक सुमिताप रंजन, सहयोगी पिंटू पासवान, श्रवण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story