धान के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
धान के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका


धान के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका


धान के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका


सुपौल, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में सोमवार सुबह धान के खेत से 55 वर्षीय मजदूर का शव मिला । मृतक विद्यानंद सादा है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

परिजन के अनुसार, विद्यानंद सादा रविवार की रात घर में सोए हुए थे। रात करीब तीन बजे वह घर से निकले थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी खोजबीन की गई तो घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर धान के खेत में उनका शव मिला। उनके पैर गमछे से बंधे हुए थे और शव के पास एक डंडा भी पड़ा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

परिजन ने आरोप लगाया है कि परमानंदपुर के सूरज मंडल के दामाद ने विद्यानंद सादा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मृतक गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, छह बेटियां, एक बेटा और बहू हैं।

परमानंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अखलाख ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में कोई निर्दोष नहीं फंसे और दोषी बचने नहीं पाएं। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इधर, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story