अज्ञात लोगों ने डेढ़ बीघा खेत में लगे फसल और पेड़ को किया क्षतिग्रस्त

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात लोगों ने डेढ़ बीघा खेत में लगे फसल और पेड़ को किया क्षतिग्रस्त


अररिया 25 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरसकुंड पंचायत के समौल वार्ड संख्या सात में बीती देर रात अज्ञात लोगों ने डेढ़ बीघा में लगे फसल सब्जी सहित दर्जनों पेड़ों को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

अज्ञात लोगों के द्वारा फसल पौधों को किए गए क्षतिग्रस्त के कारण दो लाख रूपये मूल्य से अधिक के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।मामले को लेकर 28 वर्षीय किसान रंजीत कुमार पिता परमेश्वर मंडल ने फारबिसगंज थाना में सोमवार को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया गया कि डेढ़ बीघा खेत सब्जी बोरी लगा हुआ था।

इसके अलावे कई फलदार पौधे लगाए गए थे।जिसे देर रात अज्ञात लोगों के द्वारा काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय मुखिया,सरपंच सहित अन्य को भी दी है।जिस पर ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौके पर जाकर क्षति का अनुमान लगाया और घटना की कड़ी भर्त्सना की और अज्ञात लोगों का शिनाख्त कर कार्रवाई करने की वकालत की। मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story