प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव डॉ संजय कुमार को दी गई विदाई, 31 मई को होंगे सेवानिवृत्त
सारण, 30 मई (हि.स.)। प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव डॉ संजय कुमार के सम्मान में शनिवार को प्रमंडल कार्यालय के सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आयुक्त के सचिव डॉ संजय कुमार 31 वर्षों की लंबी सेवा के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा के रूप में राज्य के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं।
विदाई समारोह में प्रमंडल के अधिकारियों और कर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने उनके मृदुभाषी व्यवहार, प्रशासनिक कुशलता और संकट के समय सटीक निर्णय लेने की क्षमता की जमकर सराहना की।
कर्मियों ने उनके कार्यकाल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, संयुक्त निबंधक, उप जनसंपर्क निदेशक रवींद्र कुमार और एलआरडीसी सदर आलोक कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह के अंत में सभी ने डॉ संजय कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

