फर्जी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट गिरफ्तार, भेजा गया जेल

WhatsApp Channel Join Now
फर्जी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट गिरफ्तार, भेजा गया जेल


फर्जी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट गिरफ्तार, भेजा गया जेल


पश्चिम चम्पारण (बगहा), 12नवम्बर (हि.स.)। बगहा में एसएसबी की 21वीं वाहिनी के मुख्यालय में खुद को पीएमओ और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का अधिकारी बताकर पहुंचा एक व्यक्ति को उस समय एसएसबी ने हिरासत में ले लिया, जिस समय वह अपने को सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट बता रहा था।

एसएसबी ने जब उसकी कार की तलाशी ली, तो कार से पीएमओ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के नाम से बना पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध कागजात मिला।

एसएसबी ने हिरासत में लिए हुए व्यक्ति को बगहा के लौकरिया पुलिस को कार्रवाई करने के लिए सौंप दिया है, जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

समाचार के अनुसार एसएसबी की ओर से लौकरिया थाना में दिये गए आवेदन के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे संजीव कुमार श्रीवास्तव से मुख्यालय आने का कारण पूछा। वह अपने दावों के समर्थन मेंसंतोषजनक प्रमाण नहीं दे सका। इसके बाद एसएसबी के अधिकारियों ने उसकी किआ कार (यूपी 53 एफएन 0122) की तलाशी ली। कार पर सीआरपीएफ का स्टीकर और भारत सरकार का लोगो लगा हुआ।

तलाशी में पीएमओ, एनआईए और सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के नाम से बने पहचान पत्र सहित अन्य एसएसबी ने बरामद दस्तावेजों की सूची पुलिस को सौंपी है। 21 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट यशवंत कुमार ने लौकरिया थाना में लिखित आवेदन दिया था।

आरोपी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के निचलौल थाना क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story